फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ढाबा संचालक की मौत

Fri, 15 Apr 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात मूरतगंज बाजार के समीप हुए मार्ग हादसे में चंदवारी गांव के ढाबा संचालक की मौत हो गई। आधी रात वह ढाबा बंद करके बाइक से घर जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के चंदवारी गांव निवासी राजेश कुमार (35) पुत्र राज बहादुर का मूरतगंज बाजार में एसबीआई बैंक के समीप छोटा सा ढाबा है। बृहस्पतिवार की आधी रात रोज की तरह वह ढाबा बंद करके वह मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उसकी बाइक मूरतगंज बाजार से आगे निकलकर पक्का तालाब के समीप पहुंची तभी सामने से आए किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक समेत गिरने के बाद राजेश वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आधी रात सड़क पर बाइक समेत युवक के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना किसी राहगीर ने कोखराज थाने की पुलिस को दी। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की। घंटों की मशक्कत के बाद कस्बे के एक व्यक्ति ने शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने घरवालों को हादसे से अवगत कराया। मौत की खबर लगते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंचे। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें