फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हैंडपंप का रीबोर कराए पैसा निकालने में दो प्रधानों के खाते सीज

विज्ञापन
Bank fined - फोटो : SocialPost
विज्ञापन
मंझनपुर। विकास कार्यों में हीलाहवाली करने वाले प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ अफसरों ने निगाह तिरछी कर दी है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने बुधवार को दो प्रधानों को सस्पेंड कर दिया। पदुनाथपुर सेक्रेटरी के खिलाफ भी विभागीय कार्यवाई करने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन


जिला पंचायतराज अधिकारी गोपाल जी ओझा ने बताया कि नेवादा विकास खंड के पदुमनाथपुर गांव की प्रधान मीना कुमारी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जाने वाले शौचालयों के निर्माण में अवरोध किया। इसके अलावा नियम के खिलाफ हैंडपंपों का रीबोर कराया गया। 17 शौचालयों का निर्माण न कराते हुए दो लाख चार हजार रुपया निकाल लिया गया। इस मामले में जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर प्रधान का खाता सीज कर दिया गया है। सचिव सुरेश चौधरी के खिलाफ विभागीय कार्यवाई की गई है। इसी तरह बसुहार गांव में प्रधान सुनीता देवी और तत्कालीन सचिव नरेंद्र नाथ यादव ने विकास कार्यो की एमबी में मनमानी की है। इसे लेकर प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कौशाम्बी विकास खंड के मुस्ताफाबाद के प्रधान रामहित अभिलेखों को गायब करने और बिना मुनादी कराए ग्राम सभा की खुली बैठक करने तथा जन कल्याणाकारी योजनाओं में सहभागिता नहीं निभाने के लिए सस्पेंड किया गया है। पंचायत सचिव सत्य प्रकाश के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति किया गया है। सरसवां विकास खंड के ऊनो गांव की प्रधान संगीता देवी पत्नी अशोक कुमार को प्रधान पद के लिए दाखिल उम्मीदवारी को अयोग्य पाते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उसके खाते के संचालन पर रोक लगा दी है। दानपुर के प्रधान अनिल कुमार और सेक्रेटरी सुरेश चंद्र मौर्या को उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नेवादा विकास खंड के लोठी धूरी और खंदेवरा के प्रधान को विकास कार्यो में रूचि नहीं लेने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


रसोइए के परिजनों को मिली एक लाख की मदद
मंझनपुर। कौशाम्बी विकास खंड के जुगराजपुर स्थित प्रथामिक स्कूल में कुक का काम करने वाली शिवकली की आकस्मिक मौत हो जाने की वजह से एक लाख की सहायता दी गई है। यह रकम जिलाधिकारी राहत कोष से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें