फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में सेधमारी, लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक में सेधमारी, लूट का प्रयास
विज्ञापन

रविवार की रात बारा ब्लाक स्थित बैंक में हुई घटना, तहहीकात में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बारा(कौशाम्बी)।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बारा ब्लाक स्थित ग्रामीण बैंक में रविवार की रात बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। सेंध लगाकर भीतर घुसे बदमाश लाकर तक पहुंचने के बाद बैरंग लौट गए। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शाखा प्रबंधक के साथ ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
कौशाम्बी कोतवाली के बारा ब्लाक में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा है। रविवार की रात बैंक के पीछे बने शौचालय की छत के सहारे दीवार में नकब लगाकर बदमाश भीतर दाखिल हुए। कैश काउंटर के साथ अन्य पटलों को खंगालने के बाद बदमाश लॉकर रूम का ताला तोड़कर लॉकर के समीप पहुंचे। बदमाशों ने लॉकर तोड़ने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। सुबह बैंक के पीछे नकब देख स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक के साथ पुलिस को दी। बैंक में चोरी के प्रयास की जानकारी होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बैंक पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज देखने का प्रयास किया तो वह खराब था। जांच के बाद पुलिस ने शाखा प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




बदमाशों के निशाने पर दोआबा के ग्रामीण बैंक
दो महीने के भीतर एक बैंक में लूट, दो में हुआ प्रयास
मौका मुआयना तक सिमटी पुलिस की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा के ग्रामीण बैंकों में इन दिनों ने बदमाशों की नजर टिकी हुई है। करारी के सेंट्रल बैंक से लाखों रुपए पार करने के बाद बदमाशों का गिरोह लगातार लूटपाट का प्रयास कर रहा है। दो महीने के भीतर बेखौफ गिरोह ने एक बैंक से नगदी पार करने के साथ दो बैंकों में लूटपाट का प्रयास किया। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ मौका मुआयना और एफआईआर तक सिमट चुकी है।
--------------------
10 दिसंबर 2017 सेंट्रल बैंक रक्सवारा
करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा पिंडरा मोड़ पर सेंट्रल बैंक की शाखा है। जिससे इलाके के सैकड़ों गांव जुडे़ है। 10 दिसंबर की रात बेखौफ बदमाशों का गिरोह बैंक की दीवार में सेध लगाकर भीतर घुसा। सीसीटीवी कैमरे की तार को काटते हुए चोरों ने गैस कटर से तिजोरी को काट डाला। इसके बाद तिजोरी में रखी करीब 10 लाख की नगदी समेट भाग निकले। जाते-जाते चोर साथ लाए गैस कटर को बैंक के भीतर ही छोड़ गए। दूसरे दिन बैंक का चतुर्थ श्रेणी कर्मी प्रेम कुमार साफ सफाई करने पहुंचा तो भीतर का मंजर देख सन्न रह गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शाखा प्रबंधक नीलेश अग्रवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पर, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
----------------------
17 जनवरी 2018 ग्रामीण बैंक उदिहिन खुर्द
पंइसा थाना क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग गांव में बैंक ऑफ बडौदा की ग्रामीण शाखा है। 16 जनवरी की रात बेखौफ बदमाशों ने बैंक के पीछे की दीवार में सेध लगाकर चोरी का प्रयास किया। सेंध लगाने के बाद बदमाश बिना वारदात को अंजाम दिए ही भाग निकले। सुबह बैंक में सेंधमारी देख गांव के लोग स्तब्ध रह गए। बैंक में लूटपाट के प्रयास की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस के साथ शाखा प्रबंधक को दी। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शाखा प्रबंधक ओम प्रकाश चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------------------
बैंकों की सुरक्षा में नाकाम साबित हो रही पुलिस
कौशाम्बी के ग्रामीण बैंकों की सुरक्षा इन दिनों राम भरोसे चल रही है। पुलिस की पिकेट ड्यूटी के साथ 100 डॉयल की गाड़ियां चेक प्वाइंट पर ही रात गुजार देती है। बैंकों के आस-पास सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। जिसके चलते एक के बाद एक ग्रामीण बैंक को चोर निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें