फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के दम पर विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

नगर कोतवाली इलाके के एक गांव में हुई घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके की एक विवाहिता के साथ शुक्रवार रात घर में घुसकर पड़ोसी युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचे की बट से पिटाई कर दी। पीड़िता ने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस के दो युवक दीवार फांदकर घर के भीतर घुस आए और तमंचा सटाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। आरोप है कि शोर मचाने पर दरिंदों ने तमंचे की बट से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला की मानें तो आरोपी काफी दिनों से उसके पीछे पड़े हुए थे। कहीं आते-जाते वक्त छेड़खानी करते थे। शुक्रवार रात अकेला होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म की कोशिश की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए नगर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें