फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.55 ग्राम स्मैक के साथ एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
6.55 ग्राम स्मैक के साथ एक काबू
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने एक व्यक्ति को 6.55 ग्राम स्मैक के साथ काबू किया है। आरोपी इससे पुर्व चूरापोस्त तस्करी के एक मामले में अदालत द्वारा सजायाब किया जा चुका है, जो उच्च न्यायालय से जमानत हासिल किए हुए है। शनिवार को आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने बताया कि नशा रोधक दस्ता प्रभारी सबइंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में एएसआई बलराज सिंह की टीम को सूचना मिली कि गुरदेव सिंह निवासी कल्लर माजरा नशीले पदार्थ बेचने का आदि है, जो बाबा सर्विस स्टेशन चीका के नजदीक कहीं जाने के हेतू बगैर नंबर की बाइक लिए खड़ा है, जिसके पास स्मैक है। पुलिस ने डीएसपी की मौजूदगी में उसकी तलाशी लेकर 6.55 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल व 60 रुपसे नकदी बरामद की। साथ ही उसके पास से एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की। आरोपी इससे पूर्व चूरापोस्त तस्करी के एक मामले में जिला व सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक की अदालत द्वारा 1 दिसंबर 2017 को एक वर्ष 6 माह कारावास तथा 15 हजार रुपये जुर्माना का सजायाब हो चुका है, जो हाल उच्च न्यायालय से जमानत हासिल किये हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें