फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के निजाममई गांव में शनिवार रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जहर देकर एक विवाहिता की हत्या कर दी। घटना से मृतका के मायके में कोहराम मच गया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के धाता निवासी मसर्रत अली ने बताया कि उसने अपनी बहन फरीन नाज (26) का विवाह करीब पांच साल पहले निजाममई के मो. हसीन से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत कर ससुराल वालों को काफी समझाया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। पीड़ित की मानें तो शनिवार रात दहेजलोभियों ने उसकी बहन फरीन की पिटाई की। इसके बाद जहर खिला दिया। जानकारी होते ही मायके वाले विवाहिता को लेकर इलाहाबाद अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से मायके पक्ष के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में सैनी कोतवाली प्रभारी ज्योति सिंह का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति, सास, ससुर व ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
----
बाइक पलटी, दो महिलाओं सहित तीन घायल
अजुहा। स्थानीय कस्बे के समीप रविवार दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव का सत्यकांत पुत्र भानु प्रताप रविवार सुबह फतेहपुर गया था। साथ में परिवार की ही सरला देवी और अंतिमा भी थी। सत्यकांत के मुताबिक लौटते वक्त अजुहा कस्बे के समीप उसे नींद आ गई। पलक झपकते ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें