फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारी में शराब की दुकान से एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव स्थित देशी शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नगदी सहित करीब एक लाख की शराब पार कर दी। ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल निवासी सत्यदेव पाठक का म्योहर में देशी शराब की दुकान है। शनिवार रात सेल्समैन सतीश कुमार दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान शटर तोड़कर चोर करीब सात हजार रुपये, इनवर्टर, बैट्री व 27 पेटी शराब उठा ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर सेल्समैन ने ठेकेदार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच की। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं ठेकेदार ने बताया कि चोरी हुई शराब की कीमत करीब 84 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें