मंझनपुर। वध के लिए उन्नाव से बिहार ले जाए जा रहे 30 प्रतिबंधित मवेशियों को मंगलवार सुबह कोखराज पुलिस ने बरामद करते हुए ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
कोखराज इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक ट्रक में उन्नाव से प्रतिबंधित मवेशियों को लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। खबर मिलते ही इंस्पेक्टर ने कल्यानपुर गांव के समीप घेराबंदी कर दी। इस दौरान ट्रक को रोक लिया गया। ट्रक चालक सधुना पुत्र छेद्दू निवासी जहानाबाद फतेहपुर व खलासी सुधीन अंसारी पुत्र अफजल निवासी लोहनजाय थाना शीशे झारखंड को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक में 30 प्रतिबंधित मवेशी लदे हुए थे। लिखापढ़ी के बाद जानवरों को स्थानीय किसानों के हवाले कर दिया गया है। बतादें कि पशु तस्करों से गठजोड़ की शिकायत पर एसपी प्रदीप गुप्ता ने करीब चार रोज पहले कोखराज इंस्पेक्टर को कड़ी फटकार लगाई थी। इसी के बाद से कोखराज पुलिस तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है