फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल से भिड़ी बाइक युवक की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज (कौशाम्बी)।
विज्ञापन

हाईवे पर मलाक भायल के समीप रविवार रात तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

कोखराज का अशोक कुमार दिवाकर (30) पुत्र कालका प्रसाद रविवार को अपने बड़े भाई मोतीलाल (48) के साथ रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होेने गया था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर मलाक भायल के समीप बगल से तेज रफ्तार ट्रक के झोंके से अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। मोतीलाल के शोर मचाने पर गांव के लोग भागकर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर देकर घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात रोते-विलखते परिजन पहुंचे। शव देखकर वह दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बिजली पोल से भिड़ी बाइक, युवक की मौत भाई घायल
हाईवे पर रविवार रात मलाक भायल गांव के समीप हुआ हादसा
रिश्तेदारी से देर रात घर लौट रहे थे सगे भाई, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें