फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर गिरा महुए का पेड़, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
बसुहार गांव स्थित एक दो मंजिला मकान के ऊपर शनिवार सुबह महुए का पेड़ गिर गया। गनीमत ये रही कि इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। हजारों रुपये की गृहस्थी जरुर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


सरायअकिल क्षेत्र के बसुहार (कटैनी) निवासी राकेश कुमार दुबे पुत्र बांकेलाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाते हैं। उन्होंने दो मंजिला मकान बनवा रखा है। शनिवार सुबह अचानक उनके मकान के ऊपर बगल में लगा महुए का पेड़ गिर गया। इससे दो कमरे भरभराकर जमींदोज हो गए। इन कमरों में रखा गृहस्थी का करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान नष्ट हो गया।

अच्छा ये रहा कि घटना के वक्त परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में थे। वर्ना बड़ी घटना हो सकती थी। हादसे की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। राजस्व कर्मचारियों ने जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें