फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को घर के सामने से किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी को शुक्रवार रात उसके घर के सामने से अगवा कर लिया गया। अपहरण का आरोप प्रधान के चचेरे भाई व उसके तीन साथियों पर है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना को प्रेम प्रपंच से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सरायअकिल इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार रात उसकी नाबालिग बेटी देहरी पर रखी पानी की बाल्टी लेने गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे ग्राम प्रधान के चचेरे भाई ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और जबरन कार में बैठाकर फरार हो गया। पीड़ित पिता के मुताबिक घटना को अंजाम देने से पहले अपहर्ताओं ने बिजली काट दी थी। बेटी को पिता के सामने से अगवा किया गया। घर सुनसान स्थान पर होने की वजह से शोर मचाने के बावजूद कोई मदद नहीं करने आया। घटना के बाद पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि मामल प्रेम प्रपंच का है। अपहरण का आरोप फर्जी है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार करके किशोरी को भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें