फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक पदार्थ से छज्जा गिरा, मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) की टीम ने शनिवार को भदोखर थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव के आसपास खेतों में करीब 110 फिट बोरिंग कर जिओ सेटेलाइट मशीन के माध्यम से जमीन के अंदर प्राकृतिक खजाने की जांच शुरू की।
विज्ञापन



बोरिंग के साथ ही जमीन के अंदर 110 फिट पर राड के माध्यम से विस्फोटक पदार्थ डाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि टीम के विस्फोट पदार्थ डालने से तेज धमाका हुआ।


इससे जफरापुर गांव निवासी मो. अहमद का मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा के नीचे खेल रहा उसका बेटा अब्दुल अहमद (3) मलबे के चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन



आननफानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसओ राजकुमार पांडेय का कहना है कि ग्रामीणों ने बताया है कि ओएनजीसी की टीम के डाले गए विस्फोट पदार्थ से धमाका हुआ है, जिससे छज्जा गिर गया और मासूम घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें