फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक किनारे झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
झाड़ी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

-लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
चरवा (ब्यूरो)। केसी का पुरवा के समीप बृहस्पतिवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ी में एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। आशंका है कि युवक की हत्या कर लाश फेंकी गई है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में सनसनी है।
चरवा थाने के केसीका पुरवा के ग्रामीण बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ शौच के लिए गए थे। ग्रामीणों की नजर ट्रैक किनारे झाड़ियों में छिपी एक युवक के शव पर पड़ी। पैंट-शर्ट पहने 35 वर्षीय युवक के सिर पर चोट के निशान थे। उसके चप्पल ट्रैक पर पड़े थे। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक की जेब से 20 रुपए बरामद किया। पुलिस की तमाम कोशिश के बावजूद शव की पहचान नहीं की जा सकी। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ पवन त्रिवेदी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


---------
मामूली विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
चरवा (ब्यूरो)। काजू गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ से लकड़ी काटने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान कुल्हाड़ी के हमले से एक युवक जख्मी हो गया। तहरीर लेकर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
चरवा थाने के काजू गांव निवासी अम्बिका प्रसाद पुत्र दुर्गा प्रसाद की बस्ती से बाहर बाग है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अम्बिका लकड़ी काटने बाग या हुआ था। वहां पहले से पड़ोसी सुग्गन महुआ के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। दूसरे को लकड़ी काटते देख अम्बिका ने विरोध किया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में सुग्गन ने अम्बिका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। चीखपुकार सुन जुटे लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
---------

50 लीटर शराब बरामद, चार कुंतल लहन नष्ट
मंझनपुर (ब्यूरो)। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग थानों के तीन गांवों में छापेमारी की। इस दौरान तीन महिलाओं को अवैध शराब का कारोबार करते पकड़ा गया। टीम ने मौके से चार कुंतल लहन नष्ट करने के साथ ही 50 लीटर अवैध शराब बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

प्रवर्तन पखवारा के तहत आबकारी निरीक्षक मंझनपुर अशोक कुमार व चायल की सुषमा मिश्रा की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम ने कोखराज के पट्टी परवेजाबाद गांव में कमला देवी पत्नी द्वारिका प्रसाद तथा रसूलपुर बदले में उर्मिला देवी पत्नी बनवारी लाल के घर पर छापेमारी की। दोनों को शराब बनाते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इसके बाद टीम ने करारी के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी कलावती पत्नी सुखलाल के यहां छापेमारी की। टीम ने तीनों स्थानों पर तकरीबन चार कुंतल लहन नष्ट करने के साथ ही 50 लीटर अवैध शराब बरामद किया। टीम ने आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें