फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिप लगाने वाले पेट्रोल पंप मालिक की डीलर शिप खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चिप लगाने वाले पेट्रोल पंप मालिक की डीलरशिप खत्म
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक कर रहा था उपभोक्ताओं के साथ घटतौली
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर निंदूरा गांव के सामने स्थित मे. त्रिपाठी आटो मोबाइल की इंडियन ऑयल ने डीलर शिप भी खत्म कर दी है। यह कार्रवाई पेट्रोल पंप में चिप लगाकर घटतौली करने के मामले में की गई है। इस कार्रवाई से पेट्रोल पंप मालिक को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के निंदूरा गांव में स्थित मेसर्स त्रिपाठी आटो मोबाइल में चार मई को डीएसओ आनन्द सिंह नेे टीम के साथ छापा मारा था। इस दौरान डीएसओ को एक पेट्रोल पंप की यूनिट में चिप लगी थी। ये चिप मदर बोर्ड में लगी थी। चिप मिलने के बाद अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को सीज कर दिया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर पेट्रोल पंप मालिक के खिलाफ एफआईआर सैनी कोतवाली में डीएसओ ने दर्ज करा दी। यह मामला चल ही रहा था कि रिपोर्ट मिलते ही इंडियन ऑयल के मुख्य मंडल सुरक्षा बिक्री प्रबंधक ने मेसर्स त्रिपाठी आटो मोबाइल की डीलर शिप खत्म कर दी। यह कार्रवाई पेट्रोल पंप मालिक को झटका देने वाली थी। अब मालिक दोबारा पेट्रोल पंप नहीं खोल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें