फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने तीन महिलाओं को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के पिपरहटा गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने एक परिवार की तीन महिलाआें को बेरहमी से पीटा। उनकी झोपड़ी भी उखाड़कर फेंक दी। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पिपरहटा गांव की शिवदुलारी पत्नी पन्नालाल ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता के मुताबिक बुधवार शाम भी दो दबंग गाली-गलौच कर रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। महिला को पिटता देख उसकी देवरानी श्रीमती और गुड्डन देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो इन सभी को भी पीटा गया।

साथ ही सिर छिपाने के लिए बनाई गई झोपड़ी उखाड़कर फेंक दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें