फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता पर ससुरालियों ने ढाया सितम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंझनपुर। अल्लीपुर गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। शादी के बाद से ससुराली मायके से बाइक और एक लाख रुपये नगदी लाने की जिद कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर दो महीने पहले ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई, पर कोई बात नहीं बन सकी। बृहस्पतिवार को पीड़िता के मां की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने पति, सास और ससुर के लिए दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव की रहने वाली सलमा का निकाह दो साल पहले अल्लीपुर गांव में सलमान के साथ हुआ था। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से पति, सास, ससुर उसे मायके से बाइक और एक लाख हजार रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। कई दिनों तक उसे भूखा-प्यासा कमरे में बंद रखा गया। मांग पूरी नहीं होती देख दो महीने पहले ससुरालियों ने उसे बेरहमी से पीटते हुए घर से निकाल दिया। ससुरालियों की यातना के बाद मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। दांपत्य जीवन की टूटती डोर को बचाने के लिए दोनों परिवारों के बीच महीने भर बिरादरी की पंचायत हुई। पर ससुराली बिना बाइक और नगदी उसे साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। बृहस्पतिवार को बेटी को लेकर थाने पहुंची आशिया ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सलमान के साथ सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन



युवती को ससुरालियों ने पीटकर घर से भगाया
शादी के बाद से ही कर रहे थे बाइक-नगदी की मांग
पीड़िता के मां की तहरीर पर पति, सास, ससुर पर केस
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें