फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटे की पिटाई, जान से मारने की धमकी भी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। सरेराह शराब पीकर गाली-गलौज और लोगों से अभद्रता करने की शिकायत पर आरोपी भड़क गए। उन्होंने घर के दरवाजे पर खड़े बाप-बेटे को घेर लिया। दोनों की जमकर पिटाई की। घायल ग्रामीण ने बेटे के साथ कोतवाली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। दोनों ने जानमाल के खतरे की भी आशंका व्यक्त की। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला का है। गांव के छत्रपाल शर्मा और देवसिंह का घर आसपास है। आरोप है कि तीन दिन पहले देवसिंह के साथ तीन-चार लोगों ने छत्रपाल के घर के सामने शराब पी। छत्रपाल ने इसका विरोध किया। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम को देवसिंह और उसके साथ मौजूद लोगों ने छत्रपाल और उसके बेटे शिवांशु को दबोच लिया। दोनों की हमलावरों ने पिटाई कर दी। शोरगुल के बाद जुटे छत्रपाल के घरवालों ने हमलावरों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन उन पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

घायल ने कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस वैन को देखते ही हमलावर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। इसके अलावा मोहल्ला किलाखेड़ा में मुजाहिद रजा को मामूली बात पर कुछ लोगों ने घेर लिया। पिटाई से मुजाहिद घायल हो गया। मुजाहिद की माने तो आरोपी पहले भी उसे धमका चुके हैं। पिछले महीने हमला भी किया था। पुलिस ने विकार, उसकी पत्नी रेशमा, अल्ताफ और मुन्ना के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें