फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हत्याकांड में नहीं मिला कोई सुराग, गैंगरेप की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नेशनल हाईवे के किनारे मिली अज्ञात महिला की शिनाख्त तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस को सिर्फ इतना सुराग मिला है कि महिला को बाइक से लाया गया था। दो बाइक के टायरों से पुलिस हत्या में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमान लगा रही है। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की गई हो।
विज्ञापन


शनिवार को कोखराज के नबीपुर गांव के समीप एक एक महिला का शव मिला था। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। शव के समीप एक अंडर गारमेंट व पानी की बोतल मिली थी। पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा सकी। महिला की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया व पंफलेट का भी सहारा लिया गया। अब मामले में पुलिस को एक नया सुराग मिला है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के करीब से दो बाइक के टायर के निशान मिले हैं। ऐसे में साफ हो गया कि महिला की हत्या में एक से ज्यादा लोगों का हाथ था। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो महिला को उसका आशिक या पति यहां अपने दोस्तों के साथ लाया होगा। वहीं एसपी का कहना है कि घटनास्थल के पास से दो बाइक के टायर के निशान मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें