फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ में गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का पुलिस चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों का पुलिस चौकी पर हंगामा
विज्ञापन

चौसाना।
दलित किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़िता व परिजनों ने हंगामा करते हुए धरना दिया। पुलिस घटना के बाद से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी ने परिजनों काो 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर दो घंटे बाद धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

चौसाना के एक गांव में रविवार की दोपहर को किशोरी अपने पिता के साथ घर पर थी। उसी दौरान गांव का युवक किशोरी के घर पर पहुंचा और किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो युवक ने किशोरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पीड़िता का पिता मौके पर पहुुंचे और युवक का विरोध किया। इस पर युवक मौके से भाग निकला। आरोप है कि कुछ समय बाद युवक अपने पांच साथियों के साथ किशोरी के घर पर पहुंचा और परिजनों के साथ मारपीट करने लगा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की और युवक के घर दबिश दी। हालांकि युवक मौके से भाग निकला। सोमवार की सुबह पीड़िता व उसके परिजन सैकड़ों की संख्या में चौकी पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस पर चौकी प्रभारी ने चौबीस घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिस पर धरना कुछ समय के बाद समाप्त हो गया। चौकी प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि गांव के कुछ लोग पीड़िता के परिजनों को बरगला रहे है। पुलिस पूरी तरह से पीड़िता के परिजनों के साथ है और जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें