फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में हुई घटना में मारा गया कौशाम्बी का सुरक्षा कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (कौशाम्बी)।
विज्ञापन

रायबरेली में हुई सनसनीखेज वारदात का शिकार सैनी के अफजलपुर सातों गांव का एक निजी सुरक्षा कर्मी बृजेश शुक्ला भी हुआ है। सोमवार देर रात भूमि विवाद में बृजेश समेत दो लोगों को सफारी केभीतर जिंदा फूंक दिया गया था जबकि साथ रहे तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रात एक बजे इसकी सूचना बृजेश शुक्ला के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर गांव में शव आया तो पत्नी दहाड़ें मारकर रो पड़ी। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

अफजलपुर सातों निवासी बृजेश शुक्ला (35) के पिता अवधनारायण की मौत हो चुकी है। बृजेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह निजी सुरक्षा कर्मी था। मौजूदा समय बृजेश प्रतापगढ़ के देवरा संग्रामगढ़ निवासी रोहित शुक्ला की सुरक्षा में लगा था। सोमवार को वह रोहित शुक्ला, देवेश शुक्ला तथा उनके साथियों के साथ रायबरेली के पूरे मुसई का पुरवा इटौरा बुजुर्ग गांव सफारी में बैठकर गया था।
विज्ञापन


वहां यह लोग भूमि विवाद की पंचायत करने गए थे। रात करीब आठ बजे यह लोग वहां पहुंचे थे। इसी दौरान वहां गोली चल गई। इस पर सभी लोग सफारी लेकर भागे। अनियंत्रित सफारी खंभे से टकरा गई। इसके बाद तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि बृजेश शुक्ला व रोहित शुक्ला को लाठी-डंडे से पीटने के बाद सफारी के भीतर डालकर जिंदा फूंक दिया गया था।

रात करीब एक बजे घटना की जानकारी बृजेश के बड़े भाई राजेश को हुई तो वह सन्न रह गए। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। पत्नी सविता हत्या की जानकारी होते ही बेसुध होकर गिर गईं। मंगलवार दोपहर बाद रायबरेली पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर आई तो रोने-चीखने की आवाजें सुन लोगों का कलेजा कांप उठा। सैनी व रायबरेली पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

बृजेश का शव देख फफक पड़े परिजन
रायबरेली में हुई सामूहिक हत्या के दौरान साथियों संग सफारी में जिंदा जला दिया गया था गार्ड


सविता और उसके बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
बृजेश शुक्ला की हत्या ने अफजलपुर सातों गांव के लोगों को झकझोर दिया है। बृजेश शुक्ला को रायबरेली में बेरहमी से मारा गया है। सुरक्षा कर्मी की हत्या से उसकी पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। गार्ड की दो बेटियां रोशनी शुक्ला, कोमल व एक बेटा शीलू है। सविता बच्चों को देखकर दहाड़ें मारकर रो रही थी। उसका बस एक ही सवाल है कि आखिर इन बच्चों की अब परवरिश कैसे होगी। गार्ड के बड़े भाई राजेश व छोटे भाई पप्पू शुक्ला भी भाई के गम में डूबे हैं। राजेश आर्मी से रिटायर्ड हैं। अब वह गांव में आटा चक्की का कारखाना चलाते हैं।
विज्ञापन



बृजेश की पहली पत्नी की हो चुकी है मौत
गार्ड बृजेश शुक्ला की पहली पत्नी सुषमा की मौत हो चुकी है। वह फतेहपुर की रहने वाली थी। सुषमा की मौत क बाद बृजेश ने दूसरी शादी की थी। सुषमा से दो बच्चे हैं, शीलू और कोमल। रोशनी पहली पत्नी की बेटी है। पूरा परिवार हंसी-खुशी से रह रहा था। सोमवार रात ऐसी हृदय विदारक घटना हुई कि सब कुछ बिखर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें