फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल । पिपरी क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव की एक विवाहिता को गुरुवार सुबह उसके पति ने पीटकर घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


तिलगोड़ी गांव की गुड्डी देवी ने बताया कि उसका पति शराब का आदी है। वह आए दिन नशे में अपशब्द बोलता रहता है। विरोध करने पर पिटाई कर देता है। पीड़िता की मानें तो पति कमाने भी नहीं जाता। घर से ही पैसा मांगता है। उसने जेवरात तक बेच डाले हैं। बताया कि गुरुवार सुबह भी शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। नहीं देने पर पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें