फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर बिस्तर पर जिंदा जल मरा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के भीतर बिस्तर पर जिंदा जल मरा युवक
विज्ञापन

-मां-बाप की मौत के बाद रहता था अकेला, दिमागी हालत ठीक नहीं रहने की चर्चा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा (कौशाम्बी)। करारी के हकीम का पूरा मजरा (रक्सवारा) गांव में बुधवार रात एक युवक घर के भीतर विस्तर पर जिंदा जल मरा। मां-बाप की मौत के बाद वह भाई से अलग अकेले रहता था। चर्चा है कि रात ढिबरी से बिस्तर में आग लगी होगी। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के हकीम का पुरा मजरा (रक्सवारा) गांव निवासी राकेश कुमार (32) पुत्र जगमोहन मां-बाप की मौत के बाद भाई राजेन्द्र से अलग पुराने मकान में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि युवक की दिमागी हालत भी ठीक नहीं रहती थी। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह घर के भीतर बरामदे में बिस्तर लगाकर सो गया। रात ढिबरी से बिस्तर में आग लग गई और युवक जिंदा जल मरा। सुबह युवक के देर तक घर से नहीं निकलने पर मोहल्ले के लोगों ने राजेन्द्र को जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर राजेन्द्र ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। पर, कोई जवाब नहीं मिला। इस पर लोग दीवार फांद घर के भीतर पहुंचे तो युवक की जली लाश बिस्तर पर पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ करारी राकेश तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहकीकात और रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें