फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट ने ली किसान की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन करंट ने ली किसान की जान
विज्ञापन

-बुधवार शाम बैगन के खेत में दवा छिड़कते समय हुआ हादसे का शिकार, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। चरवा के बबुरा गांव में बुधवार की शाम हाईटेंशन करंट ने किसान की जान ले ली। शाम किसान बैगन की फसल में कीटनाशक दवा छिड़क रहा था। इसी दौरान मशीन खेत में लटक रही बिजली के तार से छू गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
चरवा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव का त्रिभुवन (52) पुत्र राम औतार किसान था। जीविका के लिए उसने खेत में बैंगन की खेती कर रखा था। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह खेत में कीटनाशक दवा छिड़कने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन बिजली के तार से पीठ पर बंधी मशीन का पाइप टकरा गया। हादसे में किसान गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। झुलसे किसान को गम्भीर हालत में इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाइकों की भिड़ंत में दो लोग जख्मी
शमसाबाद (ब्यूरो)। मंझनपुर कोतवाली के शमसाबाद गांव का सुमित कुमार बृहस्पतिवार शाम बाइक से करनपुर बाजार जा रहा था। बिजलीपुर गांव के समीप सामने से आए बाइक सवार रामचंद्र की बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें