फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चटकी लाठी, 11 जख्मी

Sat, 08 Jun 2019 12:49 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी कोतवाली क्षेत्र के सचवारा गांव में गुरुवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान करीब 11 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


     सचवारा निवासी देशराज की पड़ोसी पिंटू से पुरानी रंजिश है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। गुरुवार शाम भी बहश होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे से लैश होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। मारपीट में देशराज, रमदेइया, सखीचंद्र, अनीता व इंद्राणी घायल हैं। वहीं, दूसरी तरफ से पिंटू, चंद्रपाल, दिनई, पवन, लल्लू तथा सरिता को चोट लगी है। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें