फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद विवाहिता की गला रेतकर हत्या 18-02-04

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज (कौशाम्बी)। नेशनल हाईवे से महज 40 मीटर दूर नबीपुर गांव के बाग में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि दुुष्कर्म के बाद महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कोखराज थाने के नबीपुर गांव के बाहर स्थित तलाब किनारे शनिवार की भोर लोग शौच के लिए गए थे। इसी दौरान झाड़ी में एक महिला का शव देख वह दंग रह गए। लाल रंग की साड़ी पहने महिला की गला रेत कर हत्या की गई थी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला के मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, पैर में पायल और बिछुवा था। इससे अंदाजा लगाया गया कि वह विवाहित थी। महिला की उम्र करीब 30 साल आंकी गई है। शव से कुछ दूरी पर पानी की बोतल, एक लेडीज अंडर वियर व एक मर्दाना सफेद रंग का रूमाल पड़ा था। इससे आशंका जताई गई कि महिला के साथ यहां दुष्कर्म करने के बाद गला रेता गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र भी कोखराज थाने पहुंचे और घटना के खुलासे का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें