फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से ऑन लाइन शॉपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के खाते से ऑन लाइन शॉपिंग
विज्ञापन

-एटीएम कार्ड बदल शातिर ने किया खेल, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। इलाहाबाद के एक युवक के खाते से शातिर ने ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। पखवारे भर पहले मूरतगंज एटीएम बूथ पर मौजूद शातिर ने बहाने से कार्ड बदल लिया था। बुधवार कोखराज पुलिस ने युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इलाहाबाद के करैली निवासी हजीजुलउद्दीन पखवारे भर पहले मूरतगंज इलाके में रिश्तेदारी आया था। पैसे की जरूरत पड़ने पर वह स्थानीय एटीएम बूथ पर पहुंचा। सरवर न होने पर खाते से रकम नहीं निकली। बताया कि इसी दौरान बूथ पर मौजूद एक अन्य युवक ने बहाने से उसका एटीएम कार्ड ले लिया। इसके बाद कार्ड बदल कर एटीएम में पैसा नहीं होना बताकर चला गया। दो दिन पहले युवक के खाते से शातिर ने 22 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली। मोबाइल पर खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज युवक को मिला तो उसके होश उड़ गए। बुधवार को बैंक पहुंच खाता और एटीएम कार्ड लॉक कराते हुए वह थाने पहुंचा। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने साइबर क्राइम के शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल धर्मेन्द्र सिंह ने बताया किे साइबर सेल को जांच दे दी गई। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें