फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांची में युवक पर फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव निवासी आरिफ ने बताया पड़ोस का दूसरे समुदाय का एक युवक उसके मकान में ताक झांक करता है। उसको कई बार ऐसा न करने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बुधवार को उसने ऐसा ही किया। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज कर झगड़ा करने लगा। बाद में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। गांव के जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर फैसला करा दिया । वह बृहस्पतिवार सुबह कपड़े बेचने जा रहा था। आरोपी युवक ने रास्ते में जान से मारने की नियत से तमंचे से गोली चला दी। उसने भागकर जान बचाई। आरोपी धमकी देकर भाग गया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। पीड़ित ने चांदीनगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें