फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से शातिर ले उड़े किसान का एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में किसान से ठगे एक लाख रुपये
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाला गया सीसीटीवी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
किसान से बदमाशों ने एक लाख रुपये ठग लिए। वह एसबीआई की शाखा मंझनपुर में मंगलवार दोपहर रुपया जमा करने आया था। झांसा देकर किसान का एक लाख रुपया शातिरों ने चंपत कर दिया। जानकारी होने पर किसान ने हंगामा मचाया तो सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला। एक संदिग्ध को पुलिस ने इसमें चिह्नित किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

नारा निवासी रामबाबू मौर्य पुत्र मुन्नूलाल किसान है। मंगलवार को वह एक लाख रुपया अपने खाते में जमा करने आया था। उसने जमा पर्ची के साथ एक लाख रुपया कैशियर को दिया तो उसने यह कहकर वापस कर दिया कि इसमें पैन कार्ड लगाए और मैनेजर से जमा कराने की स्वीकृति लेकर आएं। रामबाबू मैनेजर के पास गया। करीब दस मिनट बाद वह दोबारा आया। इसी दौरान उसको पता चला कि उसने जिस झोले में रुपया रखा था, वह आधा गायब है। शातिरों ने आधा झोला ही काटकर गायब कर दिया था। कटा हुआ झोला देखते ही रामबाबू ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। रामबाबू ने इस दौरान हंगामा भी किया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। घटना का पूरा वाकया देखने के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें