फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म से पहले गर्भ में नन्हीं जान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई से हो गया गर्भपात
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता पर सितम, चार पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रीवां के मनगांव में ब्याही युवती पर ससुराल वालों ने जुल्म की सारी हदें पार कर दिया। गर्भवती विवाहिता को इस बेरहमी से पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। सितम ढाने के बाद ससुराल वाले उसे घर से भगा दिया। मायके वालों को आपबीती बताते हुए विवाहिता थाने पहुंची। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर सैनी पुलिस ने पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चक सैनी गांव की प्रियंका देवी पुत्री शीतला प्रसाद की शादी दो साल पहले रीवां जिले के मनगांव में प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से नगदी और कार लाने की जिद कर यातनाएं देने लगा। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पखवारे भर पहले ससुराल के लोगों के जुल्म की सारी हदें पार कर दिया। विवाहिता को इस कदर पीटा गया के गर्भ में पल रही नन्हीं जान की जन्म से पहले ही मौत हो गई। मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। सोमवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति प्रदीेप कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें