फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से आजिज दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
Couple ate poison due to domestic dispute, wife died
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली के जहांगीराबाद गांव में सोमवार की रात घरेलू कलह से तंग दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति की हालत नाजुक है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए पति को अस्पताल में भर्ती कराया।
जहांगीराबाद निवासी संतोष उर्फ गोलू (40) परिवार समेत मुबई में रहकर काम-धंधा करता है। रविवार को वह पत्नी रीना (35) व दो बच्चों के साथ अपने गांव आया था। पड़ोसियों के मुताबिक किसी बात को लेकर सोमवार को संतोष का परिवार वालों से झगड़ा हुआ। इससे परेशान होकर दंपती ने शाम तकरीबन सात बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में दंपती की हालत बिगड़ने लगे।
जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। इमरजेंसी वाहन पहुंचने से पहले ही रीना ने दम तोड़ दिया। संतोष को सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा हे कि संतोष की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं, सूचना के बाद कड़ा धाम कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह ने मौका मुआयना के बाद रीना के शव को पोस्टमार्टम भेजवाया। घटना के बाद से संतोष की वृद्घ मां रामपति, बेटे नंदन (5) व ननका (3) की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें