फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही हत्याकांड: पुलिस के रडार पर आए कई जनपदों के पशु तस्कर, खुलासे के लिए आठ टीमें गठित

Wed, 31 Jan 2024 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

सरायअकिल कोतवाली के सिपाही अवनीश दुबे सोमवार रात बकरा चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने साथी सिपाही के साथ करन चौराहे पर बैरीकेडिंग कर रखी थी। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें बोलेरो से कुचल दिया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सिपाही अवनीश दुबे। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही अवनीश दुबे को कुचलकर फरार हुआ बोलेरो सवार बकरा चोर गैंग अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने जिले के अलावा अन्य जनपदों में पकड़े गए मवेशी चोरों को ट्रेस किया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस की आठ टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के सिपाही अवनीश दुबे सोमवार रात बकरा चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने साथी सिपाही के साथ करन चौराहे पर बैरीकेडिंग कर रखी थी। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें बोलेरो से कुचल दिया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई थी। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसओजी सहित पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है।

यह टीमें जिले के अलावा प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, लखनऊ, कानपुर व मध्य प्रदेश के कालपी जिले में सक्रिय मवेशी चोरों को तलाश रही हैं। जिन लोगों को संदिग्ध माना जाता है उनकी लोकेशन आदि भी ट्रेस की जा रही है। फिलहाल अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें