फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में ठिठुरते हुए सफर करने को मजबूर मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी शुरू हो गई है लेकिन परिवहन निगम ने अभी तक कोहरा और ठंड से बचाव के लिए बसों में इंतजाम नहीं किया है। खिड़कियों के शीशे ढीले होने के कारण हवा लगने से मुसाफिर ठिठुरते हुए यात्रा करने को विवश हो रहे हैं। रोडवेज के बेड़े में शामिल ज्यादातर बसों की बॉडी गल चुकी है। खिड़की और दरवाजों के शीशे ढीले हो गए हैं। सीटों की गद्दियां फट चुकी हैं। इन सब के बावजूद बसें सड़कों पर फर्राटा भर रही हैं। ये बसें रोजाना हजारों रुपये का मुनाफा परिवहन निगम को उपलब्ध कराती हैं। इसके बाद भी निगम इनकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

नतीजतन रोडवेज बसों में यात्रियों को जान जोखिम में डालकर ठंड से ठिठुरते हुए सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। रात को ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरा पढ़ने लगा है। लेकिन अभी तक निगम की बसों में फाग लाइटें तक नहीं लगाई गई है। खिड़कियों के शीशे ढीले होने की वजह से बार-बार खुल जाते हैं और सीधे हवा लगने से यात्री ठिठुरते हुए यात्रा करते हैं। लीडर रोड डिपो के स्टेशन इंचार्ज सुशील तिवारी का कहना है कि सभी बसों की खिड़कियों के शीशे लगे हुए हैं। ढीले होने पर उनको सही करा दिया जाता है। अधिकांश बसों में फाग लाइट लग गई है। शेष में जल्द ही लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें