Clouds camp in the sky, rain brought relief, problems increased due to waterlogging everywhere
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। दोआबा में बुधवार से ही बादलों की उमड़-घुमड़ के बाद बृहस्पतिवार को बारिश शुरू हो गई। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली। वहीं मंझनपुर कस्बे के कुछ मोहल्लों में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को जलभराव होने से दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को जिले में मानसून ने आमद कराई। हालांकि, बुधवार से ही आसमान में काले बादलों का डेरा था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक पानी नहीं बरसा। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे से उमस भरी गर्मी के बीच बरसात शुरू हो गई। हालांकि, बरसात रूक-रुक कर हुई, लेकिन दोपहर तक पानी गिरने का क्रम जारी रहने से लोगों को राहत मिली।
वहीं मंझनपुर कस्बे के हजरतगंज, नया नगर व कोर्रो आदि स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को जलभराव की स्थित का भी सामना करना पड़ा। कस्बे के शिवपूजन, रामबालक, अनूप का कहना है कि जल निकासी के लिए नाली बनाने की मांग की गई थी, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया गया है। रास्ते में गंदा पानी एकत्र हो जाने के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका है।
Clouds camp in the sky, rain brought relief, problems increased due to waterlogging everywhere- फोटो : KAUSHAMBI
Clouds camp in the sky, rain brought relief, problems increased due to waterlogging everywhere- फोटो : KAUSHAMBI