फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : छठवीं के छात्र ने चार साल की बालिका से की दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर भागा आरोपी

Sat, 04 Feb 2023 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले 13 वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी की। बालिका की हालत बिगड़ने पर आरोपी किशोर भाग निकला। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले 13 वर्षीय किशोर ने पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी की। बालिका की हालत बिगड़ने पर आरोपी किशोर भाग निकला। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर गांव के स्कूल में छठवीं कक्षा का छात्र है। शुक्रवार शाम किशोर पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय बालिका को बहला कर पास स्थित मंदिर ले गया। यहां आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोर मौके से भाग निकला। उधर, बालिका की खोजबीन में जुटे परिवार के लोग मंदिर की तरफ पहुंचे तो बालिका बेसुध मिली।

घटना स्थल का नजारा देख घरवालों के होश उड़ गए। बालिका के सामान्य होने पर परिजनों ने पूछताछ तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद घरवाले थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर रोशन लाल का कहना है आरोपी किशोर है, वह पकड़ा नहीं जा सका है। बालिका को इलाज के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें