पूर्वमंत्री स्वामी प्रसाद का फूंका पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरवा। रामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान और उसकी प्रतियां जलाने से नाराज हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने पूर्वमंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शौर्य मिश्रा की अगुवाई में हिंदू समाज के तमाम युवा चरवा चौराहे पर एकत्र हुए। सपा नेता का पुतला जलाने के बाद उनके खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर राम चरित मानस का अपमान नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। राजनीति से प्रेरित होकर ऐसे बयान नेताओं द्वारा दिए जाते हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे नेताओं को पार्टी में रखना ही नहीं चाहिए, लेकिन सपा इनका मनोबल बढ़ा रही है। संवाद