फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ का बकायेदार है चायल तहसील प्रशासन, बिजली विभाग ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी दफ्तर चायल में बिजली उपभोग के बाद बिल की अदायगी नहीं कि जा रही है। चायल तहसील कार्यालय पर अब तक लगभग एक करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। बकाया जमा नहीं करने पर बिजली विभाग ने तहसील प्रशासन को नोटिस जारी किया है। इसमें कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

चायल तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के अलावा उपनिबंधक कार्यालय, आपूर्ति विभाग सहित अधिवक्ता हाल, चकबंदी, आबकारी, क्षेत्राधिकारी के दफ्तर हैं। इन दफ्तरों में बिजली की अच्छी खासी खपत होती है। ठंड के समय मे अधिकारी रूम हीटर तो गर्मी के समय एसी का भी इस्तेमाल करते हैं। भारी मात्रा में तहसील में उपयोग होने वाली बिजली के लिए मात्र एक ही कनेक्शन है।
एसडीएम चायल के नाम से संचालित इस कनेक्शन से तहसील में स्थापित सभी कार्यालयों में बिजली का उपभोग होता है। ऐसे में प्रति महीने लाखों रुपये की बिजली तहसील में प्रयोग की जा रही है। बिजली विभाग के अनुसार तहसील में उपयोग होने वाली बिजली को लेकर प्रति महीने बिल संयोजन संख्या के साथ तहसील के अफसरों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद भी तहसील प्रशासन बिजली के बिल की अदायगी नहीं कर रहा है। ऐसी दशा में तहसील पर अब तक कुल करीब एक करोड़ रुपये बिजली बिल का बकाया हो चुका है। बकाये बिल की अदायगी के लिए विभाग काफी परेशान है। विभाग के बड़े अधिकारियों के निर्देश के बाद बिल अदायगी के लिए बार-बार नोटिस भेजा जा रहा है।
इसके बाद भी तहसील के अफसर बिल की अदायगी नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को विभाग ने एक चेतावनी नोटिस जारी कर बिजली बिल जमा करने को कहा है। नोटिस में कहा गया है कि अगर बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
आठ साल से नहीं जमा हुई बिजली बिल
बिजली विभाग के अफसरों के अनुसार वर्ष 2006 में दोबारा स्थापित हुई तहसील में वर्ष 2014 में मात्र एक बार तहसील के अफसरों ने बिजली का बिल जमा किया था। इसके बाद से अभी तक करीब एक करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है।
तहसील परिसर चायल में उपजिलाधिकारी के नाम से जारी कनेक्शन पर करीब एक करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। इसके लिए कई बार नोटिस जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को अंतिम बार नोटिस जारी कर कनेक्शन काटने की चेतावनी दे दी गई है। यदि बिजली का बिल जमा नहीं होता है तो तहसील परिसर चायल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएन प्रसाद, अधिशासी अभियंता, विद्युत चायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें