cdo duda and xen res absent from their office, dm asks clarification
- फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। सीडीओ के बाद डीएम के निरीक्षण में भी पीओ डूडा दफ्तर से गायब मिले। इनके अलावा एक्सईएन आरईएस भी कार्यालय से गायब रहे। जिलाधिकारी ने गैरहाजिर अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। परिसर में गंदगी और अस्त-व्यस्त फाइलें मिलने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने विकासभवन को सीसीटीवी कैमरों से लैश करने के साथ ही जगह-जगह डस्टबिन रखवाने का भी निर्देश सीडीओ को दिया।
विकास भवन के बेपरवाह अफसरों को डीएम-सीडीओ का भी खौफ नहीं है। पिछले हफ्ते ही सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी ने विकास भवन में संचालित सभी दफ्तरों का निरीक्षण किया था। इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे। मुख्य विकास अधिकारी ने ड्यूटी के प्रति बेपरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के साथ ही नियमित दफ्तर में बैठकर सरकारी कामकाज निबटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कइयों की आदत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह के औचक निरीक्षण में इसकी बानगी साफ दिखी।
डीएम ने विकास भवन स्थित सीडीओ, डीडीओ, पीडी, डीपीआरओ, डूडा एवं जिला प्रोवेशन समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पीओ डूडा शुधाकांत मिश्रा एवं एक्सईएन आरईएस अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने गैरहाजिरों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही जगह-जगह डस्टबिन रखवाने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाने का निर्देश सीडीओ को दिया। सभी कार्यालयों में फाइलों एवं अन्य दस्तावेजों का रखरखव देखा। जिला कार्यक्रम कार्यालय में अस्त-व्यस्त फाइलें देख कड़ी नाराजगी व्यक्त की।