फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बचा बड़ा हादसा

विज्ञापन
tractor trolley uncontrolled in saini - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कल्यानपुर (संवाद)। सैनी कोतवाली के केसरिया मोड़ के समीप मंगलवार को सड़क पर आगे चल रही बोलेरो को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में बैठे पांच लोग बाल-बाल बच गए। ट्रैक्टर चालक लालचंद्र ने बताया कि उनके आगे एक बोलेरो चल रही थी। केसरिया मोड़ के समीप बोलेरो चालक ने बिना इंडीकेटर दिए अचानक गाड़ी मोड़ दी। इसकी वजह से ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिसमें बैठे पांच मजदूर बच गए। हालांकि, वे अभी दहशत में हैं।
विज्ञापन

बिना मास्क के सवारी बैठा रहे अप्पे चालक पर मुकदमा
सरायअकिल (संवाद)। कोतवाली के उप निरीक्षक हरि सिंह ने सोमवार शाम फकीराबाद चौराहे पर किशुनपुर अंबारी गांव निवासी अप्पे चालक मनीष कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसआई का कहना है कि चालक बिना मास्क लगाए यात्रियों को गाड़ी में बैठा रहा था। इसकी वजह से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा था। उन्होंने अन्य चालकों से भी मास्क लगाकर ही गाड़ी चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें