फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों से मारपीट के मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के जमदुआ गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में पहुंचे सिपाहियों के साथ मारपीट करने वाले सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नही मिली। इधर, पुलिस ने दो महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जमदुआ गांव में रोड के किनारे एक जमीन को लेकर मेहताब बानो व नसीम अहमद के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा। पुलिस-प्रशासन ने कई बार थाना दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाकर मामले को हल कराने का प्रयास किया। लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि सोमवार को मेहताब बानो विवादित जमीन पर निर्माण करा रही थी। नसीम ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
मौके पर हल्का सिपाही पवन जायसवाल व संजय कांत तिवारी पहुंचे। आरोप है कि मेहताब बानो से सिपाहियों से नोकझोंक हो गई। नोकझोंक होते देख मेहताब बानो की ओर से कुछ लोग आकर सिपाही पवन जायसवाल को पीटने लगे। वीडियो बना रहे सिपाही संजय कांत तिवारी का मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

सूचना पर थाने से पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। पुलिस ने सिपाही पवन जायसवाल की तहरीर पर सात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सीओ सदर डॉ. केजी सिंह ने करारी व पश्चिमशरीरा पुलिस के साथ हमलावरों के कई ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन कोई मिला नही। इंस्पेकटर अशोक कुमार का कहना है कि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें