फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा-कांस्टेबल और लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के गौराहार मजरा रामपुर धमावां गांव में आठ माह पहले महिला का जबरन घर गिराने के मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी सिराथू, हल्का लेखपाल समेत तीन लोगों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया गया। सैनी कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है। एफआईआर दर्ज होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मजरा गौराहार गांव की शीला देवी ने बताया कि मार्च 2021 को तत्कालीन चौकी प्रभारी सिराथू हेमंत मिश्रा, सिपाही अजय कुमार व हल्का लेखपाल मुन्नालाल ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर जबरन उसका घर ढहा दिया था। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की थी। तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
पीड़ित पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने मंगलवार को सभी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद बुधवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन सिराथू चौकी प्रभारी व हल्का लेखपाल समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। मुकदमा दर्ज होने के बाद से प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें