फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बालू घाट पर बने रॉयल्टी कक्ष दबंगों ने घुसकर की मारपीट, मुकदमा

Sat, 29 Jun 2024 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालू घाट पर बने रॉयल्टी कक्ष में दबंगों ने घुसकर की मारपीट, मुकदमा
विज्ञापन

- पश्चिमशरीरा कोतवाली के पभोषा स्थित यमुना घाट का मामला
फोटो- 30

संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा। कोतवाली के पभोषा स्थित बालू घाट में बालू लदे ट्रक निकाले जाने के विवाद में दो पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने घाट के रॉयल्टी रूम में घुसकर कर्मचारियों का पीटा। आरोप है कि हमलावर कर्मचारी की चांदी की चेन भी छीन ले गए। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने घाट के समीप गोराजू गांव से सात ट्रकों को पकड़ कर सीज किया था। माना जा रहा है कि इसी खुन्नस में मारपीट हुई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पभोषा गांव में शनिवार सुबह बालू लदे ट्रकों के कारण जाम लगा था। इस दौरान बक्शी का पूरा गांव निवासी जन्नू निर्मल, पभोषा घाट पर बने रॉयल्टी रूम के बाहर बैठा था। घाट के कर्मचारी रामू द्विवेदी और राजू मौर्य जाम हटवाने का प्रयास कर रहे थे। तभी पभोषा गांव के दो पहिया वाहन सवार विजय पांडेय, अजय पांडेय, विनय पांडेय पहुंचे व गाड़ी हटवा रहे लोगों का विरोध करने लगे। वह लोग अपना ट्रक पहले निकलवाना चाह रहे थे। जन्नू ने विरोध किया तो हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। जान बचाकर वह रॉयल्टी रूम के अंदर पहुंचा तो वहां आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज व मारपीट की। एक कर्मचारी की चांदी की चेन भी हमलावर छीन ले गए। जन्नू की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, शुक्रवार शाम ही पुलिस ने सात बालू लदे ट्रकों को सीज किया था। इसी को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद होना माना जा रहा है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें