फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में बनेगा शहजादपुर घाट पर पुल

विज्ञापन
Bridge on Shahzadpur Ghat to be built in two years - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
दो साल में बनेगा शहजादपुर घाट पर पुल
विज्ञापन

250 करोड़ की लागत से 1272 मीटर लंबा बनेगा ब्रिज
सिराथू। बुंदेलखंड को अवध (लखनऊ) से जोड़ने वाले गंगा नदी के शहजादपुर घाट पर प्रस्तावित ब्रिज निर्माण का काम दिल्ली की एक कंपनी ने शुरू कर दिया है। पुल निर्माण में तकरीबन तीन सौ श्रमिक लगाए गए हैं। तकरीबन 250 करोड़ से बनने वाला यह बहुप्रतीक्षित ब्रिज दिसंबर 2021 तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बुंदेलखंड से अवध (लखनऊ) को सीधे जोड़ने के लिए अब तक सीधा कोई रास्ता नहीं था। बुंदेलखंड के लोगों को घूमकर लखनऊ जाना पड़ता था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने गंगा नदी के शहजादपुर घाट पर करीब 1272 मीटर लंबा ओवर ब्रिज स्वीकृत कर दिया। निर्माण की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी अरविंद टैक्रो इंजी. प्रालि. को दी गई है। कंपनी के अपर उप परियोजना अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य 27 अक्तूबर 2019 से प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य में बिहार, बंगाल और उड़ीसा के तकरीबन तीन सौ कुशल श्रमिक लगाए गए हैं। काम 24 घंटे हो रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रिज को दिसंबर 2021 तक हर हाल मेें तैयार करने का लक्ष्य है। दावा किया कि कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाएगा। अब तक भूमि के नीचे पहले पिलर को बनाने के लिए पाइलिंग हो गई है। 13 पिलर बनाए जाने हैं। निर्माण के लिए खास तरह के पानी का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने आयरन और कम साल्ट वाले पानी का इंतजाम कर रखा है। जिससे सरिया में जंग लगने की संभावना नहीं के बराबर रहे। बताया जाता है कि कि आईआईटी चेन्नई की रिपोर्ट के बाद 45 फुट नीचे से पाइलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सेल्फी स्पॉट के रूप में तैयार हो रहा ब्रिज
सिराथू। शहजादपुर गंगा नदी पर प्रस्तावित ब्रिज का प्रत्येक पिलर सौ मीटर की दूरी पर बनाया जाएगा। दो लेन का यह पुल 13 पिलर पर होगा। पुल तैयार होने के बाद सेल्फी स्पाट के रूप में भी जाना जाएगा। ऐसा दावा कंपनी के जिम्मेदार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें