फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : छात्र आवंटन में गड़बड़ी व केंद्रों की दूरी को लेकर आपत्तियों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची को लेकर अंतिम इिन तक 101 लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं हैं। छात्र आवंटन में गड़बड़ी व परीक्षा केंद्रों की आपस में दूरी से जुड़ी आपत्तियां ज्यादा हैं। अब 17 जनवरी को डीएम की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में इन आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के पंजीकृत 45,525 विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड ने दस जनवरी को केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर आपत्तियां मांगी थीं। इसके लिए 13 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया था।
बृहस्पतिवार को आखिरी दिन शाम पांच बजे तक डीआईओएस कार्यालय में अलग-अलग तरह की 101 आपत्तियां दर्ज की गईं। इनमें 70 फीसदी आपत्तियां छात्र आवंटन को लेकर थीं। बताया जा रहा है कि डीआईओएस की रिपोर्ट को दरकिनार कर बोर्ड ने केंद्रों की क्षमता से तीन गुना ज्यादा तक छात्र आवंटित किए हैं। इसके अलावा 20 प्रतिशत मामले विद्यालय को सेंटर बनाने और पांच फीसदी आपत्तियां केंद्रों की आपसी दूरी ज्यादा होने की हैं। डीआईओएस एसके मिश्र ने बताया कि 17 जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में समिति की बैठक होगी। इसी में आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

परस्पर केंद्र बनाए जाने पर आपत्ति
बोर्ड परीक्षा नियमावली के मुताबिक दो विद्यालयों के छात्रों का परीक्षा केंद्र आपस में एक-दूसरे स्कूल को नहीं बनाया जा सकता है। लेकिन परिषद की ओर से जारी अनंतिम सूची में जिला पंचायत इंटर कॉलेज पश्चिमशरीरा और संपत देवी लघु उद्योग ग्रामीण इंका. सोनौली के छात्रों की परीक्षा के लिए आपस में ही केंद्र बना दिया गया। इसे लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है।
20 और केंद्र बनाए जाने की संभावना
पिछली बार जिले के 45 हजार परीक्षार्थियों के लिए 81 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था। इस बार भी लगभग उतने ही छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। माना जा रहा था कि कोविड संक्रमण को देखते हुए इस बार केंद्रों की संख्या में इजाफा होगा। लेकिन बोर्ड की ओर से जारी अनंतिम सूची में केवल 70 विद्यालय ही केंद्र बनाए गए। केंद्रों की संख्या कम होने के कारण कुछ विद्यालयों में क्षमता से तीन गुना ज्यादा छात्र आवंटित कर दिए गए। आपत्तियों को देखते हुए महकमे के जानकारों का कहना है कि अभी कम से कम 20 और विद्यालयों को केंद्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें