चरवा थाना क्षेत्र पूरे आयोध्या गांव के समीप खेत में जगन सरोज का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर छा
खेत में मिला युवक का खून से लथपथ शव, हत्या का शक
चरवा कोतवाली के अयोध्या का पूरा गांव की घटना, छानबीन में जुटी पुलिस
कोखराज के मलिकपुर महेवा गांव से पड़ोसी की बरात में गया था पैगंबरपुर
फोटो नं-05,06
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। चरवा कोतवाली के अयोध्या का पूरा गांव के बाहर रविवार सुबह खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। शनिवार शाम वह दोस्तों के साथ पड़ोसी की बरात में शामिल होने पैगंबरपुर गांव गया था। पत्नी ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
अयोध्या का पुरवा गांव में ग्रामीणों ने रविवार सुबह रेशम यादव के खेत में एक 40 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। करीब 50 मीटर दूर बंद पड़े नलकूप के बरामदे में एक बाइक भी खड़ी मिली। खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के मुंह, नाक व चेहरा समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के गहरे निशान थे। पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक कोखराज कोतवाली के मलिकपुर महेवा गांव निवासी सदल है। खबर मिलते ही सदल की पत्नी मीना देवी बदहवास हालत में रोते-बिलखते पहुंची और शव की पहचान की। बताया कि पति सदल मजदूरी करता था। शनिवार की शाम वह दोस्तों के साथ पड़ोसी ऊदल की बरात चरवा कोतवाली के पैगंबरपुर गांव गया था। पत्नी ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, अभी उसने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए युवक की हत्या क्यों और किसने की, फिलहाल साफ नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, सदल की मौत से पत्नी मीना के साथ ही बेटे गुलशन, सुलशन, सनी, मनी व बेटी माही की रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
चरवा थाना क्षेत्र पूरे आयोध्या गांव के समीप खेत में जगन सरोज का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर छा