bjp workers should start work for organisational power
- फोटो : KAUSHAMBI
संगठनात्मक मजबूती के लिए बूथ सत्यापन अभियान के तहत सिराथू विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठक बृहस्पतिवार को सिराथू ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ए विशिष्ट अतिथि सिराथू विधानसभा के प्रभारी प्रभा शंकर पांडेय व सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल व डिप्टी सीएम के पुत्र इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य रहे ।
अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया । कार्यक्त्रस्म की शुरुआत कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने दीप प्रज्वलित कर पार्टी संस्थापक व महापुरुषों के चित्र पर माल्यर्पण कर की । मुख्य अतिथि ने कार्यक्त्रस्म को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। आगामी 2022 विधानसभा में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।
विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रभारी प्रभा शंकर पांडेय ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से जिम्मेदारी के के साथ जुट जाएं।मंडल अध्यक्ष सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट लेकर जिले के पदाधिकारियों को भेजेंगे बूथ स्तर के कार्यकर्ता गांव में निकल कर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में बता कर उन्हें योजना का लाभ दिलाए। ताकि गरीबों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके व वोट बैंक मजबूत हो सके।
सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा की जनहित के काम को कोई अधिकारी नही सुन रहा हो तो इसकी सूचना उन्हें दे प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिलाना उनका नैतिक कर्तव्य है। जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करे जिससे विधानसभा का चुनाव जीतने में कोई कठिनाई न हो। इंजीनियर योगेश कुमार मौर्य ने सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।
साथ ही पात्र गरीबो को उज्जवला योजना व नि:शुल्क राशन वितरण दिया जा रहा है । कार्यक्त्रस्म में कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया । इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य ए धर्मराज मौर्य ए कमलेश निषाद ए हीरालाल सरोज ए सुरेन्द्र त्रिपाठी ए ब्रह्मप्रकाश त्रिपाठी ए जयप्रकाश विश्वकर्मा ए सौरभ केसरवानी ए दिलीप पटेलए बब्लू श्रीवास्तव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।