फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय के झुंड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खोंपा गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह सड़क से गुजर रहे नीलगाय के झुंड से टकराकर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। परिवार वालों के आग्रह करने पर पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया। दोपहर में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 19 मई को मृतक के बहन की शादी थी और बुधवार को ही विदाई हुई थी। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों समेत घर में रुके रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बरई गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद दुबे प्रयागराज के शंकरगढ़ में शिक्षक हैं। 19 मई को उनकी बेटी सोनिका की शादी थी। शादी के बाद बुधवार को बेटी विदा होकर ससुराल चली गई। राजेंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह सात बजे उनका छोटा बेटा शिवम (25) बाइक से अपनी मौसी को छोड़ने महिला गांव गया था।
वापस लौटते समय जैसे ही वह पुराना खोंपा गांव के समीप पहुंचा अचानक सड़क पर नीलगाय का झुंड आ गया। नीलगाय के झुंड से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शिवम का शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद घरवालों को जानकारी दी गई। मौत की मनहूस खबर पर बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों में इनकार कर दिया। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया। जिसका दोपहर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
घर में हुई शादी की खुशियां मातम में बदली
राजेंद्र प्रसाद दुबे ने अपनी बेटी सोनिका की शादी गांव में ही सुशील कुमार शुक्ला के बेटे तिलक के साथ किया है। 19 अप्रैल को गांव से ही उनके दरवाजे पर बेटी की बरात आई। बुधवार को विदा होकर बेटी ससुराल चली गई।
शादी के बाद कुछ रिश्तेदार चले गए थे और कुछ घर पर अभी भी रुके हैं। बुधवार सुबह शिवम शादी में शामिल होने आई अपनी मौसी को महिला गांव छोड़ने गया था। वापस लौटते समय हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बहन सोनिका भी ससुराल में दहाड़े मारकर बेहोश हो गई। शिवम की मौत से परिजनों के साथ ही गांव में ब्याही गई बहन के घर में भी मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें