फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
टांडा मोड़ के समीप हुए मार्ग हादसे में युवक की मौत बाद जुटी भीड़ - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बाजार के मंडी गेट के समीप शनिवार दोपहर बाइक सवार तीन पॉलिटेक्निक के छात्र सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। टक्कर मारने चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के कर्वी निवासी राम किशोर का बेटा राकेश कुमार फतेहपुर जिले के खागा इलाके में स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था। शनिवार को वह अपने साथी फतेहपुर के धाता कोतवाली इलाके के सूरज व किशनपुर कोतवाली के रणवीर के साथ बाइक से अजुहा की तरफ आ रहा था। अजुहा स्थित मंडी समिति के सामने नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी इस्माइलपुर भेजा। यहां चिकित्सकों ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूरज व रणवीर की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी। सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस आ गए। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाला चालक ट्रक सहित भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें