फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से परेशान दीवान ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के मेड़ीपुर गांव के बाहर शनिवार दोपहर पुलिस के दीवान ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वह काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे। घटना की जानकारी से परिवार में कोहराम है। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेड़ीपुर निवासी धनराज सोनकर (55) पुलिस विभाग में दीवान थे। इन दिनों उनकी तैनाती रायबरेली जिले की पुलिस लाइन में थी। धनराज को मुंह का कैंसर था। परिवार के लोग प्रयागराज के अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे।
धनराज के बेटे राहुल ने बताया करीब साढ़े तीन साल पहले रायबरेली के एसपी ने उनके पिता को सस्पेंड कर दिया था। इस वजह से वह घर में रहकर अपना इलाज करा रहे थे। शनिवार दोपहर खाना खाने के बाद धनराज बिना किसी से कुछ बताए घर से चले गए। इसके बाद गांव के बाहर दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

राहुल की सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राहुल ने बताया वह तीन भाई हैं। दो भाई प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। घर में पिता की देखभाल के लिए वह रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें