पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव का मजरा रतन का डेरा निवासी शारदा ( 24 ) पुत्र भैरव प्रसाद अपने बुआ के बेटे करारी कोतवाली क्षेत्र के भैलामकदूमपुर गांव निवासी उमेश सरोज (23) पुत्र सुरेश के साथ सुबह घर से पश्चिम शरीरा बाल कटवाने आ रहा था।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय के पास क्रेन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक की मौत मौके पर हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव का मजरा रतन का डेरा निवासी शारदा ( 24 ) पुत्र भैरव प्रसाद अपने बुआ के बेटे करारी कोतवाली क्षेत्र के भैलामकदूमपुर गांव निवासी उमेश सरोज (23) पुत्र सुरेश के साथ सुबह घर से पश्चिम शरीरा बाल कटवाने आ रहा था। जैसे ही वह पुनवार पेट्रोल पंप के आगे पहुंचे तभी सामने से आ रहा अनियंत्रित क्रेन दोनों को कुचल दिया, जिससे शारदा सरोज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
साथ बाइक के पीछे बैठे उमेश भी बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के मौजूद लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उमेश की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह जानकारी दोनों परिवार को पता चली तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्रेन चालक क्रेन को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।