फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: प्रेमी से शादी पर अड़ी बेटी की हत्या, पत्थर से कूंच दिया चेहरा

Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज/ नेवादा। कौशाम्बी में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी 19 वर्षीय युवती के पिता ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बेटी को प्रयागराज के लालापुर में लाया और फिर बड़े भाई संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। दुपट्टे से गला कसने के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरा भी पत्थर से कूंच दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लालापुर के गिधार गांव के समीप ओठगी पहाड़ी पर शनिवार रात लावारिस हाल में बाइक पड़ी मिली। सूचना पर पीआरवी पहुंची और बाइक थाने ले आई। सुबह उसी जगह से कुछ दूर पर युवती का खून से लथपथ शव मिला। महिला पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली तो मृतका के कपड़ों से एक कीपैड मोबाइल फोन मिला। फोन बंद था जिसे ऑन करते ही कॉल आने लगी। रिसीव करने पर कॉल करने वाले ने अपना नाम ज्ञानचंद उर्फ ननका बताया। साथ ही बताया कि मोबाइल उसकी प्रेमिका माया देवी पुत्री मूलचंद का है जो पिपरी के जवई गांव की रहने वाली है और दोनों का घर आमने-सामने है।

प्रेमी ने ही यह बताया कि वह दोनों शादी करना चाहते थे जबकि माया का पिता इसके लिए राजी नहीं था। शनिवार शाम वह उसे लेकर बाइक से निकला था। शव को मर्चरी भेजवाने के बाद लालापुर पुलिस ने पिपरी पुलिस से संपर्क किया और फिर मृतका के पिता को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उसने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया। बताया कि उसने ही अपने बड़े भाई हरिश्चंद्र संग मिलकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसके भाई को भी हिरासत में ले लिया गया और रविवार सुबह दोनों को प्रयागराज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


पिता व ताऊ ने हत्या की बात कबूल की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। -श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, डीसीपी यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें